May 16, 2023   gpsahu



दीवार और कालिया फिल्मों की एक्ट्रेस की जिंदगी अब बड़े परदे पर आएगी नजर, उर्वशी रौतेला बनेंगी परवीन बाबी

नई दिल्ली:   उर्वशी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने जा रही हैं. कान में जहां वह अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आएंगी, वहीं उनके पास वहां जाने की एक खास वजह भी मौजूद है. उर्वशी रौतेला को जल्द ही परवीन बाबी की बायोपिक में लीड रोल में देखा जाएगा. कान फिल्म फेस्टिवल में परवीन बॉबी की बायोपिक का एक फोटो लॉन्च भी होना है. इस तरह कान फिल्म फेस्टिवल बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए और भी खास हो जाता है. हाल ही में उनकी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है.

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी पर बन रही बायोपिक के लिए फोटोकॉल लॉन्च में हिस्सा लेंगी. जब से यह खबर आई है कि उर्वशी रौतेला इस किरदार को निभा रही हैं, उसके बाद से ही उनके फैन्स उन्हें अपने दौर की इस शानदार एक्ट्रेस के किरदार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कान फिल्म फेस्टिव में फोटोकॉल लॉन्च उर्वशी रौतेला को अपना किरदार पेश करने और दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक से उम्मीद की जाने वाली एक झलक देने के लिए एकदम सही मंच है. इसे लेकर उर्वशी रौतेला ने कहा, 'हां, आपने सही सुना है. मैंने फिल्म साइन की है और परवीन बाबी की बायोपिक में उनका किरदार निभा रही हूं. मैं बहुत खुश हूं. कान फिल्म फेस्टिवल की आभारी हूं, क्योंकि यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में से एक है और करियर का एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है.'

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva