CUET PG 2023: पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आगाज होने वाले है. 5 जून से होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने सीयूईटी पीजी 2023 के लिए अप्लाई किया है, वे सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस स्लिप के जरिए छात्रों को अपने एग्जाम सिटी सेंटर की जानकारी प्राप्त होती है.
सीयूईटी पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 में परीक्षा केंद्र के शहर का उल्लेख रखता है, जहां छात्रों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना होता है. सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप के बाद एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा.
सीयूईटी पीजी 157 विषयों के लिए 37 पालियों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 4,58,774 यूनिक रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स और कुल 8,76,908 छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी.
सीयूईटी
पीजी परीक्षा का आयोजन 5 जून से किया जाना है. यह परीक्षा 5,6,7,8,9,10,
11 और 12 जून को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस
परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जा रहा है.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva