प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में हॉलीवुड डेब्यू किया है, इस बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. वह जल्द ही साउथ की फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं. प्रियंका के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वह साउथ के उस सुपर स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. जिसके डांस और एक्टिंग की पूरी दुनिया कायल है.

Priyanka Chopra इस वक्त एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. बॉलीवुड और हॉलीवुड के बाद Priyanka Chopra साउथ की पैन इंडिया मूवी में नजर आएंगीं वो भी सुपरस्टार JR NTR के साथ. रिपोर्ट्स की माने तो एनटीआर 31 (NTR 31) में वो नजर आएंगी, जिनका डायरेक्शन करेंगे प्रशांत नील जो पहले ही केजीएफ (KGF) जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं. इसके पहले मेकर्स में नई लीड ऐक्टर्स से इस रोल के लिए बात की है, लेकिन अब यह फिल्म priyanka को मिलना लगभग फाइनल है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के युद्ध के बैकड्रॉप पर होगी. अगर ऐसा हुआ तो ये यकीनन जूनियर एनटीआर और Priyanka के फैंस के लिए बड़ी बात होगी.

Priyanka Chopra की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी व्यस्त है, यह एक्ट्रेस का एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट है. साथ ही एक्ट्रेस हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट में भी काम कर रही हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva