नितेश को बताया बेहतरीन निर्देशक
आदिपुरुष को खराब रिव्यूज मिलने के बाद बहुतों को नितेश तिवारी के रामायण
से काफी उम्मीदे हैं। ओम राउत ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा नितेश
बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं। उनकी फिल्म को लेकर इंतजार रहेगा। ओम राउत कहते
हैं, 'नितेश एक बेहतरीन निर्देशक और मेरे अच्छे दोस्त हैं। मैंने उनका काम
देखा है। मैंने दंगल देखी है। यह हमारे देश की बेहतरीन फिल्मों में से एक
है। फिल्म के बारे में मुझे सबकुछ लगा। चाहे वह आमिर सर की एक्टिंग हो, या
फिल्म का लेखन।'
फिल्म का कर रहे इंतजार
'मैं हर राम भक्त की तरह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। जितनी
भी फिल्में हम रामायण, प्रभु श्री राम पर बनाते हैं, मुझे लगता है कि हम
सभी उस फिल्म या किसी भी अन्य फिल्म के लिए समर्थन करेंगे, उसे कोई भी बना
रहा हो। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, यह हमारे देश का महानतम इतिहास
है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। जितना हम इसे बता सकते हैं बताना चाहिए।'
फिल्म को लेकर अपडेट
पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया था कि रामायण के
लिए हमेशा से आलिया पहली पसंद थीं, लेकिन उनके डेट्स नहीं मिल रहे थे। इस
वजह से फिल्म में देरी हो गई। नितेश और निर्माता मधु मंटेना ने आखिरकार
अपनी पहली पसंद के साथ जाने का फैसला किया। सूत्र ने कहा कि आलिया इस
किरदार को निभाने के लिए उत्साहित हैं। वहीं रणबीर भी भगवान राम के रूप में
इस नई यात्रा के लिए तैयार हैं। उन्हें हाल ही में नितेश के ऑफिस में देखा
गया जिसके बाद इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा।
gpsahu
