एक तरफ जहां ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) रिलीज होते ही विवादों में छा गई है. वहीं दूसरी ओर प्रभास छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं. जी हां प्रभास (Prabhas) इन दिनों देश में नहीं है, बल्कि विदेश की सैर कर अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर रहे हैं. खबर है कि प्रभास कहीं और नहीं बल्कि अमेरिका में हैं.
‘आदिपुरुष’ 16 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसके रिलीज होती प्रभास छुट्टियां मनाने निकल पड़े प्रभास करीब एक हफ्ते के वेकेशन पर अमेरिका गए हैं. करीबी सोर्स की मानें तो एक्टर अपनी हर फिल्म की रिलीज के बाद कहीं ना कहीं घूमने चले जाते हैं. इस दौरान वह देश नहीं बल्कि विदेश में ही छुट्टियां मनाने जाते हैं. आपको बता दें की इसके पहले भी जब प्रभास की पिछली फिल्म ‘राधे श्याम’ रिलीज हुई थी, तो वह इटली गए थे. उस समय भी एक्टर ने करीब 1 हफ्ते की छुट्टी इटली में बिताई थी.
प्रभास का इनविटेशन करीब 1 हफ्ते का है और देश लौट दीपा अपने नए प्रोजेक्ट में फिर से लग जाएंगे. वह ‘सालार’ की डबिंग शुरू कर देंगे. आपको बता दें कि आने वाले समय में प्रभास के पास कई प्रोजेक्ट हैं, जिसके लिए वो आते ही काम शुरू कर देंगे. बता दें कि आदिपुरुष थिएटर में लगते ही विवादों में घिर पड़ी है. हर दिन लोग इस फिल्म की कमियों को गिनाते हुए इसके बैन की बात कर रहे हैं. इसके बाद भी मेकर्स और राघव का रोल निभाने वाले प्रभास को इसका कोई भी असर नहीं हो रहा है, वह अपने वेकेशन को एंजॉय कर रहे हैं.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva