अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia
Bhatt) स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii
Prem Kahaani) को लेकर दर्शकों में एक ओर जहां एक्साइटमेंट है तो दूसरी ओर
कुछ लोग इसे 'ऐ दिल है मुश्किल' का ग्रैंड वर्जन बता रहे हैं। फिल्म के
ट्रेलर रिलीज के बाद करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया लाइव के दौरान
बताया कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में 3 कैमियो हैं, जिस में शाहरुख
खान (Shah Rukh Khan) का नाम नहीं है। ऐसे में अब इन तीन चेहरों से पर्दा
उठ गया है।
करण जौहर की कैमियो वाली बात के बाद से ही फैन्स उन सेलेब्स के बारे में
जानना चाह रहे हैं, जिन्होंने 'रॉकी और रानी...' में कैमियो किया है। इस
बीच बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'फिल्म में वरुण धवन का छोटा
सा कैमियो है, जिस में उनके साथ जाह्नवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या
पांडे भी नजर आ रही हैं। वरुण, सेट पर करण से मिलने आए थे, जब गाने का शूट
चल रहा था। ऐसे में वो भी हिस्सा बन गए। वरुण, जाह्नवी, अननन्या और सारा,
रणवीर के इंट्रोडक्शन सॉन्ग का हिस्सा हैं।'
गौरतलब है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के
साथ ही साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी प्रमुख किरदारों में
हैं। फिल्म में रणवीर के किरदार का नाम रॉकी रंधावा है जबकि आलिया, रानी
चटर्जी के किरदार में हैं। फिल्म में रॉकी और रानी एक दूसरे से एक दम अलग
दिखाए गए हैं, लेकिन दोनों को प्यार हो जाता है और फिर एक दूसरे की फैमिली
के साथ 3 महीने का वक्त बिताते हैं। बता दें कि फिल्म 28 जुलाई को रिलीज
होगी।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva