बिग बॉस ओटीटी 2 के सदस्य चर्चा का विषय बने हुए हैं। अविनाश से लेकर पूजा भट्ट तक, हर कोई सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, सबसे ज्यादा बातें जद हदीद की हो रही हैं। पहले आकांक्षा पुरी के साथ हुए उनके लिपलॉक का वीडियो वायरल हुआ। वहीं अब महिलाओं को लेकर उनकी पसंद पर बवाल हो रहा है। दरअसल, शो में बेबिका ने यह दावा किया है कि जैद को कमजोर और चुपचाप सबकुछ सहने वाली महिलाएं पसंद हैं।
बेबिका ने पूजा को बताया जद का अतीत
बेबिका, पूजा भट्ट से जद हदीद के बारे में बात करते हुए कहती हैं, “उनकी
(जद) हिस्ट्री ऐसी है कि उनकी एक्स वाइफ बहुत पढ़ी-लिखी है। मैंने जब उनसे
उनकी वाइफ के बारे में बात की थी तब उन्होंने खुद मुझे बताया था कि 'वह
ओपिनियन देने वाली स्ट्रॉन्ग वूमेंस को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। उन्हें
कमजोर, चुपचाप सबकुछ सुनने वाली लड़कियां पसंद हैं।"
अविनाश पर भी भड़कीं बेबिका
बेबिका ने आगे कहा, “सिर्फ सलमान सर की वजह से मैंने अभिषेक (मल्हन) से बात
करना शुरू किया। मुझे उससे बात नहीं करनी चाहिए थी। पूरे टास्क के दौरान
मैं उसे नोटिस किया। वह जिया के सामने अपनी इमेज साफ रखने के लिए मुझे ताने
मार रहा था। उन्होंने तो मुझे सबके सामने बदनाम करने से पहले भी नहीं
सोचा। वहीं पूजा, बेबिका के बारे में कहती हैं, “मैं देख रही हूं कि कैसे
वे (जिया, अभिषेक, जद, अविनाश) अपने लंच और डिनर के लिए बेबिका का इस्तेमाल
करते रहते हैं। उसके हाथ का बना खाना खाते हैं और फिर उसे ही अपना निशाना
बनाते हैं। वह अकेली है इसलिए वे सब लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।''
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva