अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड2 का टीजर बीते दिन रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही ये टीजर छा गया है। फैंस को वीडियो इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर अब तक इसकी ही चर्चा हो रही है। फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। वहीं इससे पहले पार्ट में अक्षय और परेश रावल लीड रोल में थे। वैसे तो पंकज और अक्षय को साथ में देखकर फैंस खुश हुए, लेकिन कुछ फैंस परेश को भी मिस कर रहे हैं तो आपको बताते हैं कि आखिर क्यों परेश ओह माय गॉड में नहीं हैं।
क्यों नहीं हैं परेश
दरअसल, कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा था, 'मुझे कहानी
अच्छी नहीं लगी और इसलिए मैं इस फिल्म से नहीं जुड़ा। मेरे लिए कोई भी
सीक्वल बनाना, मुझे एक करेक्टर के नाते माजा नहीं आ रहा तो मैंने बोला मैं
नहीं करूंगा।'
मुन्ना भाई के सीक्वल में करना है काम
परेश ने यह भी कहा था कि वह चाहते हैं कि वह लगे रहो मुन्ना भाई के सीक्वल
में काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, जो हम हेरा-फेरी मैं कर चुके थे,
उसे हम दोबारा भुना रहे थे। अभी तो नीरज वोहरा नहीं रहे फिर भुनाना क्यों
या तो आप सीक्वल बनाते हैं तो मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी बनाओ कि एक लीप
लाते हो, क्वांटम, लगे रहो मन्ना भाई जैसी।
हेरा फेरी 3 में करेंगे काम
परेश के बारे में बता दें कि वह वैसे अक्षय कुमार के साथ फिल्म हेरा फेरी 3
में नजर आएंगे। परेश और सुनील शेट्टी पहले से इस फिल्म का हिस्सा थे जबकि
अक्षय कुमार फिल्म से बाहर थे क्योंकि उस वक्त उन्हें फिल्म की स्टोरी लाइन
पसंद नहीं थी। हालांकि मेकर्स की कई कोशिशों के बाद अक्षय कुमार भी अब इस
फिल्म का हिस्सा हैं। हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी के बाद अब तीनों स्टार एक
बार फिर हेरा फेरी 3 के जरिए दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं। बता दें
कि लास्ट दोनों पार्ट्स को काफी पसंद किया गया था और फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस
पर जबरदस्त कमाई भी की थी।
ओह माय गॉड की गदर 2 से टक्कर
फिल्म ओह माय गॉड 2 की बात करें तो यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है और
इस फिल्म की सनी देओल की गदर 2 से टक्कर है। दोनों फिल्मों की जबरदस्त
बॉक्स ऑफिस टक्कर होगी और देखते हैं कि इसमे कौन बाजी मारता है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva