नई दिल्ली:
सीयूईटी यूजी की परीक्षा दे चुके करीब 14 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
जल्द खत्म हो सकता है. दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी का
फाइनल आंसर-की कल देर शाम जारी कर दिए हैं. एनटीए ने सीयूईटी यूजी के
प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज सभी आपत्तियों के समाधान के बाद फाइनल आंसर-की
जारी किया है. चुंकि सीयूईटी रिजल्ट सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की पर आधारित
होता है, ऐसे में उम्मीद है कि सीयूईटी यूजी के नतीजे आज-कल में जारी कर
दिए जाएं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सीयूईटी यूजी परीक्षा परिणाम के 15
जुलाई तक आने की बात कही जा रही हैं. हालांकि एनटीए या यूजीसी चेयरमैन एम
जगदीश कुमार ने इस संबंध में कोई ट्विट नहीं किया है.
सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट दे चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर-की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की एनटीए की साइट cuet.samarth.ac.in से भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.
सीयूईटी यूजी के फाइनल आंसर-की से भी छात्रों को अपने मार्क्स का अंदाजा लग सकता है और वे आसानी से अपना रिजल्ट जान सकते हैं. अगर इस परीक्षा में मार्किंग स्कीम की बात करें त प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 5 अंक दिए हैं. जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा लिया गया है. सीयूईटी में अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित किया गया तो शून्य अंक दिए जाते हैं.
आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर, “सीयूईटी (यूजी) - 2023 के लिए संशोधित अनंतिम उत्तर कुंजी” पर क्लिक करें.
आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
अब आंसर-की जांचें और डाउनलोड करें.
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva