July 13, 2023   gpsahu



विवादों में रहने के बावजूद दर्शकों को तरस रही फिल्म 72 हूरें, 6 दिनों में नहीं जुटा पाई ये रकम

नई दिल्ली.  कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी चर्चा ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही लोगों के बीच सुनने को मिलती हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्में ज्यादा कमाल दिखाती हुई नजर आती हैं. वहीं इस लिस्ट में विवादों में रही 72 हूरें नजर आ रही है, जो ट्रेलर को लेकर चर्चा में तो आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई. इसके चलते फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एक छोटी रकम वसूलने में नाकामयाब होता दिख रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, छठे दिन फिल्म 72 हूरें ने केवल चालीस लाख की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 1.75 से 2 करोड़ के बीच पहुंचता है. पांच दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 35 लाख की ओपनिंग करने के बाद, दूसरे दिन फिल्म ने 45 लाख की कमाई की थी. वहीं तीसरे दिन 45 लाख, चौथे दिन 17 लाख और पांचवे दिन 0.18 करोड़ की फिल्म ने कमाई की थी. 

इसके अलावा उसी दिन रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म नीयत ने साढ़े चार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर सत्यप्रेम की कथा और कैरी ऑन जट्टा का कलेक्शन इन दो फिल्मों से कई ज्यादा है. जबकि मिशन इम्पॉसिबल रिलीज होते ही सत्यप्रेम की कथा और कैरी ऑन जट्टा 3 के कलेक्शन में भी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि आने वाले दिनों में कौन कितना आगे निकलता है यह देखना बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प होगा.

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva