ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आज 41 साल की हो चुकी हैं। 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका सांवली रंगत वाली एक आम लड़की हुआ करती थीं, जिन्हें बचपन से ही रंगभेद और भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा था। 13 साल की उम्र में जब उन्हें अमेरिका पढ़ने भेजा गया तो उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा। अमेरिकन बच्चों से परेशान होकर प्रियंका बाथरूम में छिपकर लंच करती थीं। जब 3 साल अमेरिका में गुजारने पर उनके रवैये में बदलाव हुआ तो पिता ने घर से निकलने और जींस पहनने पर भी पाबंदी लगा दी।
लेकिन हुनर और लगन ने उन्हें ज्यादा दिनों तक कामयाबी का मोहताज नहीं रहने दिया। महज 18 साल की उम्र में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड बन मिसाल कायम की, लेकिन फिल्मों में जगह बनाने के लिए फिर उन्हें डायरेक्टर की गलत डिमांड और भद्दे कमेंट झेलने पड़े। आज वही प्रियंका चोपड़ा सबसे रईस बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva