July 18, 2023   gpsahu



Gadar 2 का नया गाना खैरियत रिलीज

गदर 2 रिलीज होने के पहले ही गदर मचा रही है एक के बाद एक रिलीज होता गाना लोगों के दिलों में बसता जा रहा है। इस बीच मेकर्स ने आज फिल्म का नया गाना खैरियत रिलीज किया है जो लोगों के जुबान में चढ़ गया है।

फिल्म के गाने ‘खैरियत’ के टीजर के बाद अब पूरा गाना रिलीज हो गया है। फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘खैरियत’ गाने में सनी देओल एकदम नए लुक में नजर आए। सनी देओल के इस लुक को देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए है। इस गाने में आपको ‘गदर’ फिल्म की झलक भी देखने को मिलने वाली है।

तो वहीं अरिजीत सिंह की आवाज लोगों पर जादू चला रही हैं। अरिजीत सिंह की आवाज में इस गाने को सुनने के बाद लोगों का दिल खुश हो गया है। पिछले पार्ट के जैसे इस पार्ट के गाने भी लोगों में बेहद फेमस होने वाले हैं।

इस दिन होगी रिलीज

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ इसी साल यानी 11 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ की टक्कर अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ से होने वाली है। अब देखने वाली बात यह है की दोनों में से दर्शक किस फिल्म को अपना प्यार देते हैं।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva