July 20, 2023   gpsahu



सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली बड़ी राहत, एनसीबी नहीं करेगी बेल का विरोध …

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से एनसीबी ने बॉलीवुड के कई स्टार्स से ड्रग्स के मामले में पूछताछ कीं। इसमें कई स्टार्स के नाम सामने आने से लोग चौंके गए। कुछ जांच के बाद बरी हो गए, तो कई केस में फंसे रह गए। इसी केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था।

एनसीबी की जांच के बाद ये मामला कोर्ट में चला गया। लेकिन इस केस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की बेल का विरोध नहीं करेगी। यह निर्णय रिया के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा।

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया का नाम कई बार आया है और यही कारण है कि उन्हें बार-बार कोर्ट में उपस्थित होना पड़ता था। जवाब सवाल और सफाई के बीच रिया को अब कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। अब एनसीबी बेल का विरोध नहीं करेगी। रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने एनडीपीएस कानून की धारा 27-ए के तहत आरोपित किया था।

करियर में हुआ असर

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की गई। इतना ही नहीं उस समय मीडिया में यह भी रिपोर्ट आने लगी कि उनकी मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ही माना जा रहा था। इन सबके बीच में उनके कैरियर पर काफी असर पड़ा। लोग तरह-तरह की बातें करें जिसके कारण एक्ट्रेस काफी मुश्किलों का सामना भी की है। रिया चक्रवर्ती लास्ट फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला उम्मीद जताई जा रही है कि कोर्ट के इस फैसले के बाद उनकी लाइफ अब नॉर्मल हो सकती है।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva