August 05, 2023   gpsahu



रश्मिका मंदाना ने कर ली है सीक्रेटली शादी, बताया कौन है उनका 'हमसफर'

रश्मिका मंदाना काफी समय से विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की कई बार साथ में फोटोज भी वायरल हुई हैं, लेकिन हाल ही में रश्मिका ने शादी को लेकर ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, हाल ही में रश्मिका, टाइगर श्रॉफ के साथ एक इवेंट में पहुंचीं और वहां एक्ट्रेस ने सबके सामने कहा कि उन्होंने सीक्रेटली किसी से शादी कर ली है। 

किससे की शादी
इससे पहले कि आप सोचें कि रश्मिका ने किसी के साथ सात फेरे ले लिए हैं तो नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल, वह जपानी एनिमि सीरीज के नरुटो की फैन हैं और उसे बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। रश्मिता ने कहा, नारुतो को मैं दिल दे चुकी हूं। ये मेरा फेवरेट किरदार है। मेरी इस किरदार के साथ शादी हो गई है। इतना ही नहीं रश्मिका ने कहा कि वह सीरीज की किरदार हिनाता बनना चाहती हैं और अपने बाल पर्पल कलर के करना चाहती हैं। बता दें कि सीरीज में हिनाता, नारुतो काा प्यार हैं।

विजय के साथ डेटिंग की खबर
बता दें कि काफी समय से रश्मिका और विजय साथ में काम कर चुके हैं। हालांकि पिछले साल से दोनों के अफेयर की बात सामने आई है। दोनों को कई बार साथ में पार्टी और वेकेशन पर जाते हुए देखा गया है। दोनों हमेशा एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं, लेकिन कभी रिलेशनशिप की बात को एक्सेप्ट नहीं करते। 

प्रोफेशनल लाइफ
रश्मिका लास्ट फिल्म मिशन मजनू में नजर आई थीं जिसमे वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लीड रोल में थीं। अब वह फिल्म एनिमल में दिखेंगी जिसमे रणबीर कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार में हैं। वहीं कुछ दिनों पहले रश्मिका ने पुष्पा 2 की भी शूटिंग शुरू कर दी है जिसमे वह अल्लू अर्जुन के साथ धमाल मचाती नजर आएंगी।

वहीं विजय की बात करें तो वह लास्ट फिल्म लाइगर में नजर आए थे जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अब उनकी फिल्म खुशी रिलीज होने वाली है जिसके कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं और उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में विजय और सामंथा रुथ प्रभु लीड रोल में हैं।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva