May 25, 2022   admin



थॉर: लव एंड थंडर - इमोशनल कनेक्शन के साथ देखने को मिलेगा एक्शन 

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स एक बार फिर अपनी 2011 की फिल्म थॉर: लव एंड थंडर का चौथा भाग लेकर आ रहा है 

हाल ही में रिलीज हुई मार्वल स्टूडियोज के डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ  मैडनेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मार्वल के फैन्स पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। डॉक्टर स्ट्रेंज 2 के साथ दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद, मार्वल स्टूडियो एक और सुपरहीरो फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ गया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स एक बार फिर अपनी 2011 की फिल्म थॉर: लव एंड थंडर का चौथा भाग लेकर आ रहा है। 

READ MORE : CannesFilmFestival : कान्स में इस साल भारत को कंट्री ऑफ ऑनर से नवाजा गया

बीते दिनों फिल्म का पहला टीजर शेयर करने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसमें थॉर एक बार फिर सभी को बचाने के लिए अपने पुराने रूप में है। थॉर: लव एंड थंडर के दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत फिल्म गार्डियंस ऑफ  द गैलेक्सी के फैन-फेवरेट कैरेक्टर कोर्ग से होती है, जिसमें थॉर के कारनामों की कहानियां सुनाई जाती हैं। 

वह बच्चों को बिजली के देवता थोर के जीवन की घटनाओं के बारे में बताता है, जिसमें थोर के परिवतज़्न से लेकर बच्चों के लिए उसका प्यार तक शामिल है। इसके बाद ट्रेलर में हमें फिल्म के विलेन गोर की पहली झलक देखने को मिलती है, जो अपने आप में खौफनाक लग रहा है। वह सभी देवताओं के नाम की शपथ लेता है। 

READ MORE : राखी सांवत का उम्र में छह साल छोटे आदिल दुर्रानी पर दिल आया

इस बीच ट्रेलर में जेन फोस्टर की एंट्री सभी को हैरान कर देती है। वह फिल्म में माइटी थॉर की भूमिका में नजर आएंगी और थॉर से जमकर लड़ाई करती नजर आएंगी। ट्रेलर देखने के बाद साफ  है कि फिल्म में इमोशनल कनेक्शन के साथ-साथ काफी एक्शन भी देखने को मिलेगा।

Also Read : शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को किया अलविदा

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva