August 09, 2023   gpsahu



'गदर 2' को पछाड़ आगे निकली रजनीकांत की 'जेलर', बिक गए इतने लाख टिकट्स

'गदर 2', 'जेलर' और 'ओएमजी 2'...अगस्त के दूसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में ये तीन फिल्में धमाल मचाने वाली हैं। इन तीनों में से रजनीकांत की 'जेलर' कल यानी 10 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। वहीं 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' 11 अगस्त के दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि दर्शक इन तीनों फिल्मों के लिए काफी उत्साहित हैं। वे एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म के फर्स्ट डे की टिकट्स बुक कर रहे हैं। आइए जानते हैं अभी तक किस फिल्म की कितनी टिकट्स बिक चुकी हैं।

हर मामले में 'गदर 2' से आगे निकली 'जेलर'
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' को मात दे दी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह तक तीन नेशनल चेन्स में 'जेलर' की 228 हजार, 'गदर 2' की 110 हजार और 'ओएमजी 2' की 22.5 हजार टिकट्स बिक चुकी हैं। एडवांस बुकिंग के जरिए 'जेलर' ने 6.90 करोड़, 'गदर 2' ने 3.45 करोड़ और 'ओएमजी 2' ने 82 लाख रुपये की कमाई कर ली है। 

ओपनिंग डे कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि केवल तमिलनाडु में ही 'जेलर' 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो देश भर के बॉक्स ऑफिस से फिल्म 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। 'गदर 2' की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। वहीं 'ओएमजी 2' के लिए कहा जा रहा है कि वह पहले दिन 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva