September 10, 2023   gpsahu



ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में शामिल हुई थी 'सस्ते कातिल गैंग', ऋतिक रोशन संग...

Richa Chadha EXCLUSIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक ओर जहां अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर कई बार तारीफें लूट चुकी हैं तो वहीं अक्सर वो अपनी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर बेबाक अंदाज की वजह से भी चर्चा में रही हैं। ऋचा ने अपने दम पर अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया है। ऋचा चड्ढा ने अभी तक अपने सिनेमाई करियर में कई कड़क परफॉर्मेंस दिए हैं, जिन में से एक है फुकरे की भोली पंजाबन और अब एक बार फिर से फुकरे 3 में वो इस किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। ऐसे में ऋचा ने हिन्दुस्तान संग खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने उनकी शादी में आई 'सस्ते कातिल गैंग' का भी किस्सा सुनाया।

ऋचा की शादी में 'सस्ते कातिल गैंग'
ऋचा चड्ढा ने हिन्दुस्तान संग बातचीत में बताया कि स्कूल के दौरान उनकी एक गैंग होती थी, जिसका नाम सस्ते कातिल था। इसके बाद इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में ऋचा कहती हैं, 'मेरी शादी में वो सब आई थीं और गेस्ट के साथ प्रैंक कर रही थीं। मेरी दो चार फ्रेंड्स जो बाहर रहती हैं, वो मुझे सरप्राइज करने आ गई थीं। बाकी हमारी सस्ते कातिल गैंग की एक लड़की का ऋतिक रोशन पर क्रश है। तो बड़ी हिम्मत करके, ड्रिंक पीने के बाद वो बाकियों के साथ ऋतिक के पास पहुंची और कहा- क्या आपके साथ फोटो ले सकते हैं? इतने में एक को छोड़कर सारी हट गईं। जो खड़ी रह गई, वो बाकियों को गालियां दे रही है। वहीं ऋतिक कहते हैं- तुम लोग लंबे वक्त से फ्रेंड्स हो न?'

कब रिलीज होगी 'फुकरे 3'
गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा की अगली फिल्म फुकरे 3 है। साल 2013 में फुकरे, साल 2017 में फुकरे रिटर्न्स के बाद अब साल 2023 में फुकरे 3 रिलीज के लिए तैयार है। इस बार भी फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है और दर्शकों को फिल्म से उम्मीदे हैं। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और देखते ही देखते वायरल हो गया। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी स्टारर फुकरे 3 28 सितंबर को रिलीज होगी।
 

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva