बॉलवुड के सुपर हीरो धर्मेंद्र को लेकर सोशल मीडिया में कुछ समय पहले यह खबर सामने आई थी की वह बीमार हैं और अपने इलाज के लिए विदेश गए हैं. यह जानकर फैंस काफी चिंतित थे, लेकिन अब खुद धर्मेंद्र ने उनकी चिंता करने वालों को अपनी कुशलता की जानकारी दी है.
एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह एक डॉगी के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, दोस्तों, लंबे समय तक यूएसए में एक छोटी-सी छुट्टी का आनंद लेने के बाद. जल्द ही अपनी नई फिल्म के लिए वापस आऊंगा.’ यह प्यारा पालतू जानवर मुझसे प्यार करता है हाहा. इस ट्विट के बाद यह बात साफ हो गई की एक्टर पूरी तरह स्वथ्य है और अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए हुए हैं.
बता दें की धर्मेंद्र ने इस उमर में पर्दे पर जबरदस्त वापसी की है. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. अब जल्द अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘अपने 2’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में धर्मेंद्र के परिवार की तीन पीढी देखने को मिलेगी. फिल्म में उनके अलावा उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल और नाती करण देओल भी दिखाई देंगे. यह पहला मौका होगा जब यह चारों साथ में लोगों का मनोरंजन करेंगे.
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva