बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'डंकी' जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जवान का जलवा कायम ही था कि शाहरुख ने इस साल की तीसरी फिल्म डंकी की अनाउंसमेंट कर दी है। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी से फैंस डंकी को लेकर सुपर एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म अभी सिनेमाघरों पर रिलीज नहीं हुई है और इसके ओटीटी राइट्स को लेकर खबरें सामने आ गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान की डंकी के ओटीटी राइट्स बिक गए हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। डंकी में फैंस को शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। ये नई जोड़ी फैंस को काफी पसंद आने वाला है।
डंकी के ओटीटी राइट्स जियो सिनेमा ने खरीदे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 155 करोड़ में हुई है। यानी फिल्म ने रिलीज से पहले ही 155 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की माने तो डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स दोनों 230 करोड़ में बिके हैं। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और अभिजात जोशी द्वारा लिखित है। यह पहली फिल्म होगी जिसमें शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।
जवान मचा रही धमाल
एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जोरदार कमाई कर रही है। इस एक्शन थ्रिलर ने दुनियाभर में लगभग 700 करोड़ रुपये और अकेले भारत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह 'पठान' और गदर 2 के बाद साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva