September 28, 2023   harshad



मौत की झूठी अफवाह सुनकर भड़कीं जिज्ञासा सिंह

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों का तेजी से फैलना कोई नई बात नहीं है। सेलेब्स की कोई भी खबर अब काफी मुश्किल से ही उनके फैंस से छुप पाती है। ऐसे में कई बार स्टार्स की मौत की झूठी अफवाहें भी उड़ने लगती हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही 'थपकी प्यार की' एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह के साथ भी हुआ । है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के निधन की झूठी खबर उड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें खुद फैंस के सामने आना पड़ा। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

अभिनेत्री ने हाल ही में उस वीडियो को शेयर किया, जिसमें लिखा था कि 'थपकी एक्ट्रेस जिज्ञासा सिंह अब नहीं रहीं।' वीडियो में उनकी फोटो पर माला चढ़ी हुई फोटो भी है। एंबुलेंस और उसके आसपास मौजूद भीड़ भी नजर आ रही है। फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी भड़क गए और पोस्ट के कमेंट सेक्शन में निराशा व्यक्त भी करने लगे थे।

अपनी मौत की ऐसी खबर को सुनकर अभिनेत्री जिज्ञासा को खुद फैंस से मुखातिब होना पड़ा और उन्हें असलियत भी बतानी पड़ी। जिज्ञासा ने उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'कौन हैं वो लोग जो ऐसी खबर फैला रहे हैं। मैं जिंदा हूं। इस तरह की फेक न्यूज फैलाना बंद करो।'

जिज्ञासा सिंह

सोशल मीडिया पर इस इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस ने भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में निराशा व्यक्त करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'यह बहुत ही गलत बात है, लोग किसी के मौत की गलत खबर कैसे फैला सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, यह सोशल मीडिया का बहुत ही गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। किसी की मौत होना कोई हंसी मजाक तो नहीं है। एक और यूजर ने लिखा, जिज्ञासा आपने इस सच को सामने लाकर बहुत ही अच्छा किया है।'

Advertisement







Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva