मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार अनिल शर्मा, नाना पाटेकर को लेकर फिल्म जर्नी बनाने जा रहे हैं।
गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अगली फिल्म का एलान कर दिया
है।अनिल शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में नाना पाटेकर
नजर आ रहे हैं।तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल शर्मा ने लिखा कि गदर 2 के
बाद काशी विश्वनाथ से नई जर्नी की शुरुआत हो रही है। फिल्म का नाम जर्नी
है। अनिल शर्मा ने लिखा कि एक तीर्थ स्थान से घर तक की जर्नी है ।
तस्वीर देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म जर्नी में काशी विश्वनाथ की कुछ अहमियत हो सकती है।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva