November 18, 2023   harshad



पठान की रुबई या टाइगर की जोया? कटरीना ने बताया दीपिका पादुकोण संग टक्कर में कौन जीतेगा

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान के बाद दर्शकों को सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी नहीं उतरी। टाइगर 3 को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 200 करोड़ की कमाई कर ली है। अभिनेताओं के अलावा इस स्पाई यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ बतौर लीड एक्ट्रेस हैं। ऐसे में कौन जीतेगा अगर ये दोनों एजेंट्स आमने सामने हो? 

जोया वर्सेस रुबई, किसकी होगी जीत?
इंडिया टुडे संग बातचीत में कटरीना कैफ से पूछा गया कि रुबई और जोया, आमने सामने हुए तो कौन जीतेगा? इस पर कटरीना कहती हैं कि उन्हें सारी बैकस्टोरीज नहीं पता हैं लेकिन जोया के पास तजुर्बा है और लड़ाई में एक्सपीरियंस बहुत काम आता है। इसके बाद कटरीना ने कहा कि कौन जीतेगा, इसका फैसला वो जनता पर छोड़ती हैं। 

पठान या कबीर, किसे चुनेंगी साइडकिक?
इसके बाद कटरीना से चुनने के लिए कहा गया कि पठान (शाहरुख खान) या कबीर (ऋतिक रोशन) में से किसे अपना साइड किक चुनेंगी? इस पर कटरीना ने हंसते हुए कहा कि कटरीना ने हंसते हुए कहा कि यह एक कमाल फिल्म है, जो वह कर रही हैं जिसमें पठान और कबीर उनके साइडकिक हैं। इसके बाद उन्होंने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की प्रशंसा की और कहा कि इन फिल्मों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि सभी किरदार बहुत अच्छे से लिखे गए हैं।

यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स
गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत फिल्म 'एक था टाइगर' से हुई। फिल्म में सलमान खान (टाइगर) और कटरीना कैफ(जोया) लीड रोल में दिखे। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई, जिस में फिर से दोनों का जलवा दिखा। इसके बाद फिल्म 'वॉर' में ऋतिक रोशन कबीर के रोल में दिखे और 'पठान' में फिर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (रुबई) ने धमाका किया। वहीं इस स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म टाइगर 3 है। इसके बाद 'वॉर 2 'और 'टाइगर वर्सेस पठान' रिलीज होगी।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva