November 29, 2023   harshad



ग्लेन मैक्सवेल ने गुवाहाटी में अपने बल्‍ले से की चौके-छक्‍के की तूफानी बरसात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल की विनिंग शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दो ओवर में मैच पलटा और भारत को हार का सामना करना पड़ा।

गुवाहाटी में खेले गए इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ ने 123 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर ये मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में रियल हीरो बनकर उबरे ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जड़ने के साथ ही एक बड़ा कारनामा भी किया। मैक्सवेल ने टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

ग्लेन मैक्सवेल ने शतक जड़ने के साथ ही रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की

दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल ने गुवाहीटी में खेले गए मैच में अपने टी-20 इंटरनेशनल का चौथा शतक जमाया। ये शतक उनका 100वें टी-20 मैच में आया। इस दौरान टी-20 इंटरनेशनल में वह रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 शतक हैं।

Glenn Maxwell ने अंत में पलटा पूरा मैच

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम (IND vs AUS 3rd T20) की तरफ से ट्रेविस हेड ने 35 और ओरोन ने 16 रन की पारी खेली। इसके बाद जोश इंग्लिश 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्कस स्टोइनिस 17 रन ही बना सके। ग्लेन मैक्सवेल ने टीम की पारी को संभाला और आखिरी के दो ओवर्स में पूरा मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी और भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ओवर डालने आए। 

इस ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का ठोका। चौथी गेंद पर फिर चार रन आए। अब जीत के लिए 2 गेंदों में 6 रन की जरूरत थी। अगली गेंद पर चौका आया और छठी गेंद पर भी चौके के साथ मैक्सवेल ने मैच फिनिश किया।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva