5th नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 गोचीबौली स्टेडियम हैदराबाद तेलंगाना 8 से 11 फरवरी 2024 को आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ दुर्ग भिलाई की मास्टर्स महिला एथलीट प्रभा हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण भारत में 55+ आयु वर्ग में 5km रनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1500 मीटर रनिंग में संपूर्ण भारत में दूसरा स्थान हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
प्रभा हुसैन नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियन बनने का सारा श्रेय अपने पति श्री अख्तर हुसैन, बेटी आफरीन अंजुम हुसैन और बेटा अफरोज इफ्तेखार हुसैन देती हैं। बेटा अफरोज दिल्ली से हैदराबाद अपनी मां को सपोर्ट व प्रेरित करने के लिए आए। प्रभा हुसैन ने कहा कि परिवार के पूरे सहयोग से ही आज वो अपने इस मुकाम तक पहुंच पाई है।
56+ old age प्रभा हुसैन एक महिला होते हुए भी अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
प्रभा हुसैन की इस उपलब्धि पर भिलाई विधानसभा के विधायक देवेन्द्र यादव जी, छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नबी मोहम्मद और सभी युवा और मास्टर्स खिलाड़ी दोस्तो ने प्रभा हुसैन को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
*_प्रभा हुसैन की सफलता का इतिहास रोमांचक और गौरवपूर्ण है, वे ऐसी साहसी भारतीय महिला स्काईडाइवर हैं, जो कि 13 अगस्त 2022 को दुबई में 13000 फीट की ऊंचाई से हवाई जहाज से छलांग लगाई।_*
आपने फरवरी 2023 में एथलीट 5 किमी में और लंबी कूद में पूरे भारत में पहला, 1500 मीटर में दूसरा, और 800 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए चैंपियनशिप का खिताब जीता। आप सन 1985 और 1987 में एनसीसी -गणतंत्र दिवस परेड में 2 बार दिल्ली में शामिल हुई और वहां भी मैराथन में पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार 1984 की पंजा कुश्ती में आपने सम्पूर्ण भारत में पहला स्थान प्राप्त किया। आपने 1987 में अंतर्राष्ट्रीय मैराथन 21 किमी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उनके बुलेट/जीप करतब यूट्यूब के लाखों सब्सक्राइबर हैं।
15 अप्रैल 2023 को भारत का सबसे ऊंचा हिमालयन Bungee Jumping ऋषिकेश में करने वाली भारत की सबसे अधिक आयु वाली 55 वर्षीय पहली महिला बनी!
7 अगस्त 2023 को जेके इंडिया इंटरनेशनल सुपर मॉडल दुबई में क्लासिक कैटेगरी में वे 2nd runner -up रही। आप गत 12 से 14 अगस्त 2023 को आयोजित 76km की तिरंगा पैदल पद यात्रा को पूरा करने वाली एकमात्र अकेली महिला हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva