November 30, 2023   harshad



कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ मैच देखने पहुंचेगे CM भूपेश, कई वरिष्ठ नेताओं को भी न्योता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 दिसंबर को होने जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया के T-20 मैच के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच यह खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के सभी 90 प्रत्याशियों के साथ मैच का आनंद लेने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे. बता दें कि यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर की शाम पहली बार T20 इंटरनेशनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा.

जानकारी के अनुसार भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर समेत सभी मंत्री होंगे. इनके अलावा कई वरिष्ठ नेता भी इसे पहुचेंगे. इनमें सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र तिवारी जैसे नाम शामिल हैं. इसके लिए सभी प्रत्याशियों और नेताओं को जानकारी दे दी गई है.

मैच के दौरान क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए पैरामेडिकल स्टॉफ और आवश्यक दवाओं के साथ पांच डॉक्टर मौजूद रहेंगे. जो किसी भी आपात स्थिति में लोगो की मदद के लिए तैयार रहेंगे. ये डॉक्टर पार्किंग के साथ स्टेडियम के अलग अलग हिस्सों में मौजूद रहेंगे.

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva