December 06, 2023   harshad



जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा सहित पांच खिलाड़ियों का आज है जन्मदिन, सब एक से बढ़कर एक धुरंधर

भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और करुण नायर का आज जन्मदिन है। पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह का भी बर्थडे है। इस तरह कुल पांच भारतीय खिलाड़ी बुधवार (6 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बीसीसीआई ने एक्स पर चारों खिलाड़ियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने भी खिलाड़ियों को जन्मदिन पर विश किया है। यहां हम आपको उन खिलाड़ियों के करियर से जुड़ी बड़ी उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। 

जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए जनवरी 2016 में डेब्यू किया था। 181 इंटरनेशनल मैच खेल चुके जसप्रीत बुमराह ने 351 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। वह मेन्स टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। पिछले साल चोट के कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे लेकिन इस साल वापसी करते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है और भारत को कई मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। 

रविंद्र जडेजा
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमित सदस्य बने हुए हैं। रविंद्र जडेजा 35 साल के हो गए हैं। जडेजा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं। जडेजा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 6017 रन और 546 विकेट हैं। भारतीय टीम के हरफनमौला रविंद्र जडेजा हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा थे। 

श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आज 29 वर्ष के हो गए हैं। श्रेयस अय्यर पिछले कुछ साल से चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पा रहे थे। हालांकि इस साल एशिया कप में वापसी करते हुए उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और टीम को कई मैचों में जीत दिलाई। उन्होंने वापसी पर जमकर रन बटोरे हैं। विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। श्रेयस अय्यर भारत के लिए 10 टेस्ट, 58 वनडे और 51 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 666, वनडे में 2331 और टी20 में 1104 रन हैं। 

करुण नायर

बल्लेबाज करुण नायर का जन्म 6 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। वह आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2016 में नायर ने अपने टेस्ट डेब्यू में तिहरा शतक जमाया था। लेकिन उसके बाद उन्हें बहुत कम मौके मिले और पिछले सात साल से वह टीम से बाहर हैं।

रुद्र प्रताप सिंह
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आरपी सिंह ने भारत के लिए 14 टेस्ट मैच में 40 विकेट, वनडे में 58 मैच में 69 विकेट और 10 टी20 इंटरनेशनल में 15 विकेट चटकाए हैं। आरपी सिंह भारत की टी20 विश्व कप विजेता विनिंग टीम का हिस्सा थे। 

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva