May 29, 2022   admin



प्रतापगढ़ से प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि कांग्रेस पार्टी जिले के दो लोगों को राज्यसभा भेज रही है। इनमें एक नाम कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी का है और दूसरा नाम इमरान प्रतापगढ़ी का है। 

प्रमोद तिवारी को कांग्रेस पार्टी राजस्थान और इमरान प्रतागपढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेज रही है। रविवार 29 मई 2022 की देर शाम जारी कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम शामिल है। 

प्रतापगढ़ के प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाये जाने पर जिले के लोगों में खुशी देखी जा रही है। दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने तरीके से खुशी का इजहार कर रहे हैं। 

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva