मुंबई (ASR24NEWS)। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और एक्ट्रेस करीना कपूर स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित, लाल सिंह चड्ढा में नागा चैतन्य और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भारत में 100 से ज्यादा लोकेशंस पर शूट किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं जैसे आपातकाल, 1983 क्रिकेट विश्व कप, ऑपरेशन ब्लू स्टार, रथ यात्रा और 1999 की कारगिल युद्ध को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva