March 09, 2026   gpsahu



ग्राम देव सुन्दरा जिला बलौदा बाजार में राजिम जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह सम्पन्न हुआ

साहू समाज द्वारा वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह के माध्यम से सादगी पूर्ण सामाजिक व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है

ग्राम देवसुन्दरा, पलारी, जिला बलौदा बाजार में साहू समाज द्वारा आयोजित राजिम जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को अपने मूल्यों एवं सामाजिक आदर्शों से जुड़ने का मौका मिलता है। 

साहू समाज द्वारा वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह के माध्यम से सादगीपूर्ण सामाजिक व्यवस्था को प्रोत्साहित किया जा रहा है। समाज की इस पहल से अन्य समाज को भी प्रेरणा मिली है। इस अवसर पर अतिथियों ने नवविवाहित दंपतियों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।

समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, महंत रामसुंदर दास, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, छग साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश साहू, समाजसेवी उधोप्रसाद साहू, जिला अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय साहू, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र मोनू साहू, रोहित साहू संरक्षक, श्रीमती अंजली साहू जी, गणपत साहू, जगदीश साहू, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोपी साहू, रोहांसी अध्यक्ष नंदेश्वर साहू, जनपद सदस्य गण श्रीमती चंद्रप्रभा साहू, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्रीमती जामवंती साहू, राहुल साहू, श्रीमती सरोज साहू जीवनलाल साहू, देवसुन्द्रा के सरपंच अभिराम साहू, खुमान साहू, निलेश साहू, भाई सी ए प्रवीण साहू, देवदत साहू, रोबिन साहू, मनीष साहू, मनोज साहू, खोमेश साहू सहित हजारों की संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।


यह जानकारी प्रदीप साहू प्रदेश संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर ने दी!


Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva