March 20, 2026   gpsahu



श्रद्धा का महाकुंभ: 81 अखण्ड ज्योत की आभा से जगमगाया मां कर्माधाम

महाआरती कर भक्तों ने लोक कल्याण और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की

नवापारा-राजिम। चैत्र नवरात्रि के पावन प्रतिपदा पर परिक्षेत्र साहू समाज नवापारा नगर द्वारा भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम का आयोजन किया गया। आस्था के केंद्र माँ कर्मा मंदिर में पूर्ण शास्त्रोक्त विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 81 दिव्य अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए। जय माता दी के गगनभेदी उद्घोष और शंखध्वनि के साथ जब ये ज्योति पुंज प्रज्वलित हुए, तो पूरा मंदिर परिसर साक्षात देवलोक की भांति दैदीप्यमान हो उठा।

भक्ति और सामाजिक एकजुटता का अनुपम दर्शन

इस पुनीत और भव्य अनुष्ठान में साहू समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवमयी बना दिया। भक्ति रस में सराबोर इस आयोजन में मुख्य रूप से परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू, मंदिर अध्यक्ष रज्जू साहू, रवि शंकर साहू, मेघनाथ साहू, चंपू साहू, मयाराम साहू, भरोसी साहू, डाहरू राम साहू, कन्हैया गुरुजी, लखन साहू, गेंद राम साहू, भागी राम साहू, पूसऊ साहू, हेमलाल साहू, धरम साहू, समय राम साहू, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डिगेश्वर साहू, आलोक डॉ चन्द्रिका साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, आराध्या साहू, मंदिर के महाराज रूपेंद्र जी, भगत घनश्याम साहू, समाज सेवक कमल साहू, पंडा घना राम साहू एवं मोहन साहू ने सामूहिक रूप से आदि शक्ति माँ कर्मा की महाआरती कर लोक-कल्याण एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।_

आकर्षण का केंद्र बनी अखंड ज्योत

मंदिर समिति द्वारा की गई भव्य साज-सज्जा और प्रज्वलित 81 ज्योत की कतारें श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज की अटूट आस्था और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है, जिससे संपूर्ण नवापारा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva