March 20, 2026   gpsahu



कर्मा जयंती अवसर पर गीत-संगीत और कवि सम्मेलन सम्पन्न: गोविन्द साव के निर्देशन में खुमान संगीत की धारा बही

कवियों ने हास्य व्यंग्य के साथ सामाजिक सरोकार से संबंधित रचनाएं पढ़ीं: तरुणा साहू की पंडवानी ने मन मोह लिया

जिला साहू सदन बसन्तपुर में तहसील साहू संघ राजनांदगांव एवं नगर साहू संघ राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कर्मा जयंती समारोह में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। हास्य- व्यंग कवि ओमप्रकाश साहू अंकुर के संचालन में दस कवियों ने हास्य व्यंग से भरपूर रचना के साथ ही मानवीय संवेदना को रेखांकित करती रचना, विभिन्न विसंगतियों, शिक्षाप्रद एवं समाज को जागरूक करने वाली रचनाओं का पाठ कर बड़ी संख्या में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सामाजिक जन को प्रभावित करने में सफल रहे। छुरिया के कवि नंद कुमार साहू "नादान" ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। हास्य व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर लखन लाल साहू "लहर" मोखला ने मोबाइल, शराब भट्ठी से संबंधित रचना पाठ कर खूब तालियां बटोरी। रोशन लाल साहू राजनांदगांव ने "करू करू लागे नेता के बानी" के माध्यम से नेताओं के झूठे वादों पर कटाक्ष किया। डोंगरगढ़ के कवि अमृत दास साहू ने सुमधुर स्वर में माता कर्मा का गुणगान करते हुए माता- पिता की महत्ता को रेखांकित किया। ओमप्रकाश साहू अंकुर सुरगी ने फैशन, मोबाइल, त का अइसने म सुराज आही जैसे हास्य व्यंग रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को खासा प्रभावित किया। चंद्रशेखर साहू भंवरमरा, डोंगरगढ़ की कवयित्री सुजाता साहू, कवयित्री केशरी साहू आलीखूंटा (तुमड़ीबोड़), कुलेश्वर दास साहू मोखला, डोहर दास साहू सुरगी ने सामाजिक सरोकार पर कविता/ गीत प्रस्तुत कर अपनी छाप छोड़ी। कवियों को मधुसूदन यादव महापौर राजनांदगांव, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर साहू, मदन साहू, नोबल साहू, जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोती लाल साहू, विवेक साहू, कुलेश्वर साहू, शेखर साहू, यशवंत साहू, माधव साहू, तिजेन्द्र साहू, भोज गंजीर, हेमंत साहू, पूर्णिमा साहू, अंजू साहू, अनिता साहू, भागवत साहू, अंकालू राम साहू, महेश्वर साहू की उपस्थिति में श्रीफल एवं गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में संगीतकार गोविंद साव के निर्देशन में खुमान संगीत अकादमी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत,भजन एवं फिल्मी गीत प्रस्तुत कर लोगों को आह्लादित कर दिया। रेलवे इंस्पेक्टर एवं प्रख्यात पंडवानी गायिका तरूणा साहू ने पंडवानी के माध्यम से भगवान शंकर और अर्जुन के युद्ध को अपनी विशिष्ट शैली में जीवंत चित्रण कर लोगों को रोमांचित कर दिया। जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने संगीतकार गोविंद साव एवं उनके कलाकारों तथा पंडवानी गायिका तरूणा साहू को श्रीफल एवं गमछा भेंटकर सम्मानित किया।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva