March 20, 2026   gpsahu



5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ बाल संस्कार शाला का वार्षिकोत्सव

प्रज्ञा मंडल तिलाईकुड़ा के कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने नशा मुक्ति रैली निकालकर समाज को नशा न करने का संदेश दिया

तिलाईकुडा़ बेमेतरा/ अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित बाल संस्कार शाला तिलाईकुडा़ का 15वां वर्ष पूर्ण होने पर (2011 से 2026) बाल संस्कार शाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सुबह गांव से नशा मुक्ति रैली निकाली गई तत्पश्चात 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किया गया इस अवसर पर गांव के पंच सरपंच, शिक्षक गण एवं गायत्री परिवार के सभी भाई बहन उपस्थित थे। 


 बता दें कि प्रज्ञा मन्डल तिलाईकुड़ा के भाई -बहनों द्वारा पिछले 15 वर्षों से बाल संस्कार शाला का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बाल संस्कार शाला के इस सत्र (2025- 2026) का समापन 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर किया गया। 


इस आयोजन को सफ़ल बनाने में कु मनीषा, नीलम, ममता, रामेश्वर, लखन और कुसुम आदि का विशेष योगदान रहा!


गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ता एवं संस्कार शाला के संचालक कुलदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल संस्कार शाला तिलाईकुडा़ का नए सत्र (2026- 2027) का शुभारंभ 28 जून दिन रविवार से किया जाएगा।

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva