May 13, 2023   gpsahu



सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ जड़ा IPL का पहला शतक

मुंबई इंडियंस .  के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव  ने आईपीएल में अपना पहला शतक लगा दिया है। सूर्यकुमार ने शुक्रवार (12 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 103 रन की पारी खेली। उन्होंने 49 की पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.20 का रहा। सूर्यकुमार ने अपनी शतकीय पारी में कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए।

सूर्यकुमार आईपीएल में शतक लगाने वाले मुंबई इंडियंस के पांचवें बल्लेबाज हैं। वह महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या (Sachin Tendulkar and former Sri Lankan captain Sanath Jayasuriya) के साथ-साथ मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। इन तीन दिग्गजों के अलावा वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस ने भी मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाया है।

मुंबई के लिए शतक लगाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज रन खिलाफ जगह साल
सनथ जयसूर्या 114* चेन्नई सुपरकिंग्स मुंबई 2008
रोहित शर्मा 109* कोलकाता नाइटराइडर्स कोलकाता 2012
सूर्यकुमार यादव 103* गुजरात टाइटंस मुंबई 2023
सचिन तेंदुलकर 100* कोच्चि टस्कर्स केरल मुंबई 2011
लेंडल सिमंस 100* पंजाब किंग्स मोहाली 2014

ऋतुराज से भी आगे निकले सूर्यकुमार
सूर्यकुमार गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। गुजरात के खिलाफ उनका ही उच्चतम स्कोर है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ के रन को पीछे छोड़ दिया है। ऋतुराज ने इसी साल अहमदाबाद में 92 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने पिछले साल कोलकाता में 89 रन बनाए थे। वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर ने इस सीजन में अहमदाबाद में 83 रन की पारी खेली थी।

इस सीजन में लगा चौथा शतक
सूर्यकुमार यादव आईपीएल के मौजूदा सीजन में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के हैरी ब्रूक, कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर और राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली है।

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva