May 30, 2023   gpsahu



'माही भाई...', CSK की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली हुए गदगद, लिखा यह खास मैसेज

Virat kohli react on CSK :आईपीएल फाइनल में सीएसके ने गुजरात (IPL Final CSK vs GT) को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. फाइनल में जडेजा (Jadeja) ने कमाल किया और आखिरी 2 गेंद पर 10 रन बनाकर चेन्नई की टीम को जीत दिला दी. सीएसके की जीत के बाद किंग विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिएक्ट किया है. कोहली ने इंस्टा पोस्ट पर स्टोरी शेयर की है और सीएसके को बधाई दी है. अपने पोस्ट में कोहली ने जडेजा की तारीफ की है और साथ ही धोनी के लिए भी खास मैसेज किया है. कोहली ने सीएसके की जीत पर लिखा, ''What a चैंपियन, जडेजा वेलडन, स्पेशल मेंशन माही भाई..' जडेजा के लिए कोहली ने स्टार की इमोजी पोस्ट की है. 

6grrsodg


बता  दें कि सीएसके ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बैटिंग के लिए कहा था. गुजरात की ओर से बी साइ सुदर्शन के 47 गेंद में 96 रन की मदद से गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) ने चार विकेट पर 214 रन बनाये. सुदर्शन ने अपनी पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाये.उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाकर गुजरात को विशाल स्कोर दिया. शुभमन गिल 20 गेंद में 39 और रिधिमान साहा अर्धशतक बनाकर आउट हुए.

हालांकि गुजरात की पारी खत्म होने के बाद बारिश आ गई जिससे मैच को रोकना पड़ा. जब मैच शुरू हुआ तो सीएसके को 171 रनों का टारगेट मिला था. चेन्नई ने आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल कर खिताब अपने नाम करने में कामयाबी पाई. कॉनवे को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजे गए.

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva