आपको याद होगा कि एमएस धोनी ने ये सीजन किस दर्द में खेला है। धोनी के बाएं पैर के घुटने में चोट थी और वे कई बार मैदान पर दर्द में दिखाई पड़े थे। यहां तक कि वे आईपीएल 2023 फाइनल में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने उससे पहले पैर पर पट्टी बांधी। ड्रेसिंग रूम में अकेले धोनी को पट्टी बांधते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो आपको इमोशनल कर देगा।
धोनी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। धोनी पवेलियन लौटते समय भी काफी निराश थे, क्योंकि वे जानते थे कि वे जिस काम के लिए मैदान पर आए थे, उसे पूरा नहीं कर पाए थे। हालांकि, कप्तान धोनी के चहेते रविंद्र जडेजा ने चेन्नई के लिए वो काम कर दिखाया था। जडेजा ने आखिरी दो गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को खिताब दिलाया था।
gpsahu
