दिनेश कार्तिक ने दो दिप की पिच की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पहले इस पर घास 9 मिमी थी और अब वही घास 6 मिमी की रह गई है। दो तस्वीरों को शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने यह भी पूछा है कि टॉस जीतने वाली टीम को क्या फैसला लेना चाहिए।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2021-23 का खिताबी मुकाबला आज से लंदन के द ओवल मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मैच से पहले ही द ओवल की पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि भारतीय टीम प्लेइंग XI को लेकर फैसला मैच के दिन पिच को देखकर ही लेगी, क्योंकि इसमें हर दिन बदलाव दिख रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के क्रिकेटर और डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल दिनेश कार्तिक ने भी ट्विटर पर पिच की दो दिन की फोटो शेयर की है और बताया कि किस तरह से पिच में अंतर आया है। इन सबके बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया है कि इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम को क्या फैसला लेना चाहिए।
दिनेश कार्तिक ने दो दिप की पिच की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि पहले इस पर घास 9 मिमी थी और अब वही घास 6 मिमी की रह गई है। दो तस्वीरों को शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने यह भी पूछा है कि टॉस जीतने वाली टीम को क्या फैसला लेना चाहिए।
इस पर माइकल वॉन ने जवाब में लिखा, 'यह विकेट बहुत ही अच्छा खेलेगा। और समय के साथ यह और बेहतर होता जाएगा, तो मैं तो पहले गेंदबाजी करूंगा, खासकर तब जब बादल छाए रहते हैं।' द ओवल की पिच पर स्पिनरों को भी मदद मिलती है। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही प्लेइंग XI कैसा रखते हैं, इस पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।
gpsahu