June 12, 2023   gpsahu



छत्तीसगढ़ की बेटियों ने फिर रचा इतिहास, फुटबॉल विमेंस टीम ने जीता गोल्ड

रायपुर। भुवनेश्वर में चल रहे प्रथम जनजातीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच विमेंस फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया. जिसमें ट्रायब्रेकर में छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 2-0 से हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम कर लिया.

छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों टीमों ने फुटबॉल मैदान में अपना दमखम दिखाया. लेकिन निर्धारित समय में दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं कर सकीं और मैच का परिणाम ट्रायब्रेकर से निकला. ट्रायब्रेकर में दोनों टीमों को पांच पांच गोल दागने का मौका दिया गया.

बालिका फुटबॉल अकादमी रायपुर में अभ्यासरत्त खिलाड़ी किरण पिस्दा ने ट्रायब्रेकर में गोलकीपर की जिम्मेदारी निभाते हुए विरोधी टीम को गोल करने का एक भी मौका नहीं दिया. वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ टीम से ट्रायब्रेकर में स्वयं किरण पिस्दा और बस्तर की मुस्कान ने 1-1 गोल कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
छत्तीसगढ़ टीम के गोल्ड जितने पर खेल मंत्री उमेश पटेल, खेल सचिव नीलम नामदेव एक्का और खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने खिलाड़ियों को बधाई दिया.

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva