आईसीसी वेबसाइट के मुताबिक रॉबिन्सन ने कहा, 'इसमें उस्मान ख्वाजा के खिलाफ कुछ नहीं था। मैं भावनाओं में बह गया था। हर गेंदबाज ऐसा करता है, जब वह अपनी टीम के लिए बड़ा विकेट लेने में जुटे होते हैं। मैंने इस घटना के बाद उस्मान से बात भी की थी, और हमारे बीच इस तरह की कोई बात नहीं हुई।' रॉबिन्सन के ऊपर अब दूसरे टेस्ट मैच में काफी ज्यादा दबाव होगा, क्योंकि इंग्लैंड टीम एशेज 2023 में 0-1 से पिछड़ चुकी है। इसके साथ ही उनके प्रदर्शन पर सबकी निगाहें जरूर टिकी होंगी।
अगर AUS ईमानदार है, तो उन्हें समझ आएगा कि... रॉबिन्सन ने फिर फोड़ा बम
रॉबिन्सन ने साथ ही कहा कि उन्हें इस टीम पर इतना भरोसा है कि अगर इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पिछड़ भी जाता है तो 3-2 से सीरीज जीत सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस टीम पर भरोसा है कि अगर हम 0-2 से पिछड़ भी गए, तो सीरीज 3-2 से जीत सकते हैं। क्योंकि हम इस स्टाइल का क्रिकेट खेलते हैं। आप लॉर्ड्स में हमें और ज्यादा मजबूती से खेलते हुए देखेंगे।' एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट मैच 28 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है।
gpsahu
