पुजारा को रिप्लेस करने की सूची में फिलहाल सबसे आगे यशस्वी जायसवाल का नाम ही चल रहा है। आप सभी ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स और अंडर-19 टीम के लिए ओपनिंग करते देखा होगा, मगर हाल ही में हुए ईरानी कप में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दोनों पारियों में शतक ठोक बड़ा कारनामा किया था। पहली पारी में यशस्वी ने 213 तो दूसरी पारी में 144 रन बनाए थे। ऐसे में अगर उन्हें नंबर-3 पर भारतीय टीम में भी मौका मिलता है तो वह कमाल कर सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ को भी आपने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ओपनिंग करते देखा है, मगर रेड बॉल क्रिकेट में यह बल्लेबाज भी अपनी शानदार तकनीक के चलते नंबर-3 पर खूब रन बटोर चुका है। 28 फर्स्ट क्लास मैच में गायकवाड़ के नाम कुल 6 शतक है शायद यही वजह है कि उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
इनके अलावा अन्य तीन नाम वो है जो पहले से ही भारतीय टीम का हिस्सा है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए इन्हें अपनी मौजूदा पोजिशन से हटना पड़ेगा। ये तीन नाम और कोई नहीं बल्कि शुभमन गिल, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के है। गिल के पारी का आगाज करते हुए शानदार बल्लेबाजी की है, मगर गेंद पुरानी होने के बाद वह अपने खेल को नए स्तर पर ले जा सकते हैं, जिस वजह से वह नंबर-3 पर अधिक सफलता पाएंगे।
इसके अलावा इस सूची में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का नाम इसलिए हैं क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ी की भूमिका काफी अहम होती है। ऐसे में कोई सीनियर बल्लेबाज इसका भार उठाए तो बाकी खिलाड़ियों पर कम दबाव रहेगा।
gpsahu
