July 03, 2023   gpsahu



वर्ल्ड कप: 'अहमदाबाद से शुरू और वहीं ख़त्म', शशि थरूर समेत कई लोगों ने उठाए सवाल

आईसीसी ने इस साल भारत की मेज़बानी में होने जा रहे वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. टूर्नामेंट की शुरुआत गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी और फ़ाइनल मुक़ाबला भी यहीं खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच का गवाह भी अहमदाबाद स्टेडियम ही होगा.

पाँच अक्तूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए चलने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भारत के 10 शहरों के स्टेडियम चुने गए हैं.

लेकिन मोहाली, नागपुर, जयपुर और तिरुवनंतपुरम के मैदानों को वर्ल्ड कप के मुक़ाबलों के लिए न चुनने पर सोशल मीडिया में हलचल बढ़ गई है |

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी वर्ल्ड कप मैच के आयोजन स्थलों पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि अहदाबाद क्रिकेट की नई राजधानी बनती जा रही है.

वहीं पंजाब के खेल मंत्री ने कहा है कि वो मोहाली को मेज़बानी के लिए न चुने जाने का मुद्दा बीसीसीआई के सामने उठाएंगे.


Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva