मेजबानों के लिए अभी तक यह मैच कुछ खास नहीं रहा है, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 312 रनों पर ढेर हो गई थी। लंका को इस स्कोर तक पहुंचाने में धनंजय डी सिल्वा ने शतक जड़ अहम रोल अदा किया था। खराब शुरुआत के बावजूद इस बल्लेबाज ने 122 रनों की पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की तरह पाकिस्तान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी, मगर सऊद शकील के दोहरे शतक ने टीम की नैया पार लगाई। पाकिस्तान ने शकील की 208 रनों की पारी के दम पर 461 रन बनाए और मेजबानों पर 149 रनों की बढ़त हासिल की। शकील के अलावा आगा सलमान ने भी 83 रनों की शानदार पारी खेली।
श्रीलंका की दूसरी पारी 279 रनों पर ही सिमट गई जिस वजह वे मेहमानों के आगे मात्र 131 रनों का लक्ष्य ही रख पाए। डी सिल्वा ने इस दौरान भी 83 रन बनाए, वहीं निशान मदुश्का ने 52 रनों की पारी खेली।
gpsahu
