इस लिस्ट में रोहित और महेला के बाद लेन हटन, रोहन कन्हाई का नाम आता है, जो 25-25 लगातार पारियों में ऐसा कर चुके हैं, वहीं एबी डिविलियर्स 24 पारियों में यह कर चुके हैं। अगर इस टेस्ट मैच में भारत को दूसरी पारी खेलने का मौका मिलता है और रोहित कम से कम डबल डिजिट पर पहुंचते हैं, तो ऐसे में वह टेस्ट क्रिकेट में ऐसी लगातार 30 पारियां खेलने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हो जाएंगे।
मैच की बात करें तो भारत ने पहले दिन चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं, यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुए, वहीं शुभमन गिल महज 10 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे आठ रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 87 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रविंद्र जडेजा 36 रन बनाकर नॉटआउट लौटे हैं। मैच के दूसरे दिन सबकी निगाहें विराट कोहली के शतक पर टिकी होंगी।
gpsahu
