August 11, 2023   gpsahu



प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज महिला समिति की प्रांतीय बैठक एवं सावन श्रृंगार उत्सव रविवार 13 अगस्त को राजनांदगांव में आयोजित होगा !

प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज (महिला समिति) छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक एवं सावन श्रृंगार उत्सव रविवार 13 अगस्त को राजनांदगांव के पंचशील होटल में आयोजित है। यह आयोजन प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा दिनेश साहू के मुख्य आतिथ्य एवं निर्देशन में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर महिला संगठन के विस्तारीकरण, बच्चों को सुसंस्कारी बनाने गायत्री परिवार की संस्कार पद्धति अपनाने, प्रांतीय वैश्य तैलिक साहू समाज संगठन के विस्तार, महिला महासम्मेलन आयोजित कराने, युवाओं की प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने, पारिवारिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु महिला टीम गठित करने आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।


इसके पश्चात महिला संगठन द्वारा श्रावण श्रृंगार महोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।


उक्त कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती कविता विकास साहू एवं सचिव श्रीमती श्रद्धा नीरज साहू राजनांदगांव ने दी

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva