सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय हैं। यह कार्य सामूहिक सहयोग से किया जा सकता है: जैसे, संगठन को विश्वसनीय बनाना। सदस्यों को शिक्षित और जागरूक करना। सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना। सामाजिक कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन करना। लोगों के साथ संवाद और समझौते की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाना। सामाजिक संगठन के लक्ष्यों और मिशन को स्पष्ट कर सदस्यों के साथ साझा करना। संगठन की व्यवस्था और प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना। तकनीकी और वित्तीय संसाधनों का उपयोग प्रभावी तरीके से करना। अनुभवी और प्रेरणादायक नेतृत्व को प्रोत्साहित करना।_
आइए, कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को थोड़ा विस्तार से समझते हैं।
1. संगठन की विश्वसनीयता और प्रमाणिकता: संगठन को विश्वसनीय बनाने के लिए सदस्यों के बीच भरोसा और एकता को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही, संगठन को कानूनी रूप से वैधानिक बनाना और उसे अद्यतन करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए समय समय पर संगठन की बैठक करना, बैठक की कार्यवाही को मिनिट बुक में लिखना, वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा का परीक्षण करवाना आदि शामिल है। साथ ही सम्पूर्ण जानकारी को रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को सूचित करना आवश्यक है। जो नियम या उद्देश्य समय के अनुकूल न हो, उनको हटाना और उपयोगी योजनाओं को शामिल करना चाहिए।
2. सक्रिय सदस्यता और सहभागिता: सदस्यों को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्हें संगठन के निर्णयों में सहभागी बनाना चाहिए। इसके लिए उत्प्रेरक वार्ता, संगोष्ठी, प्रतियोगिता, सामाजिक आयोजन कर सकते हैं। साथ ही जमीनी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी करवा सकते हैं।
3. अच्छे कार्य व्यवहार के लिए सम्मानित करें: संगठन में संस्था के कार्यकारी सदस्यों के योगदान को महत्वपूर्ण माना जाना चाहिए और उन्हें अधिक सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। ऐसे लोग जो विशिष्ट सेवा कार्य करते हैं, उन्हें सम्मानित किया जाए, ताकि अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उनसे प्रेरित हो सकें!
4. प्रशिक्षण और विकास: संगठन के सदस्यों को आवश्यक कौशलों और ज्ञान का प्रशिक्षण प्रदान करना चाहिए। इससे उनकी क्षमताएं बढ़ेंगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। इसके लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना चाहिए!
5. संगठन की नीतियों और कार्यविधियों में सुधार: संगठन की नीतियों और कार्य विधियों की समय -समय पर समीक्षा करना और उन्हें अपडेट करना चाहिए, ताकि वे सदस्यों की बढ़ती हुई आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। जो बातें अनावश्यक हों, उन्हें हटाने की कार्यवाही करें।
इस प्रकार के उपायों से संगठन को मजबूत बनाने और उसे अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ाने में मदद मिलेगी।
पं. घनश्याम प्रसाद साहू सम्पादक छत्तीसगढ़ संदेश
मो. 8269970135 / व्हाट्स ऐप 7987278335
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva