शाहीन अफरीदी इन दिनों दमदार फॉर्म में हैं और एशिया कप 2023 में अपनी गेंदबाजी से कहर मचाए हुए हैं। सुपर-4 में पाकिस्तान ने अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीता था। सुपर-4 में पाकिस्तान को दो और मैच खेलने हैं और अगर वह एक मैच और जीत जाता है, तो उसका एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। डीबी टीवी स्पोर्ट्स के मुताबिक 19 सितंबर का निकाह है और 21 सितंबर की वलीमा सेरेमनी।
शाहीन ने फरवरी में अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की थीं और उन्होंने लोगों से अपील की थी कि इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर ना की जाएं। शाहीन महज 23 साल के हैं, लेकिन पाकिस्तान के सबसे अहम तेज गेंदबाज हैं। शाहीन को दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाने लगा है। शाहीन ने पाकिस्तान की ओर से 27 टेस्ट, 42 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
gpsahu
