गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'अगर एमएस धोनी कप्तान नहीं होते तो वह अपने पूरे करियर में नंबर-3 पर ही बल्लेबाजी करते और करियर में बहुत सारे रन बनाते, उन्होंने टीम के लिए और टीम को ट्रॉफी जिताने के लिए अपने रनों का बलिदान दिया।' इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 15 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें से ज्यादाकर खिलाड़ियों ने टॉप ऑर्डर में ही बैटिंग की है।
मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के बाद सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल रन एमएस धोनी के नाम ही दर्ज हैं। धोनी ने भले ही करियर की शुरुआत में तीसरे नंबर पर बैटिंग की हो, लेकिन इसके बाद वह पांचवें, छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग करते रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता है।
harshad
