हांगझोउ । यहां एशियाई खेलों में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की हॉकी टीम के लि सेमीफाइनल की राह भी कठिन हुई। भारतीय टीम ने पाक को 10-2 के अंतर से हराया। इस बड़ी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पाक के खिलाफ सबसे अधिक गोल करने का भी रिकार्ड बनाया है। दोनो ही टीमों के बीच इससे पहले का सबसे बड़ा रिकार्ड 9-2 था। ये भी भारत ने ही बनाया था। पाक के खिलाफ मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा चार गोल गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किये। वहीं वरुण ने दो जबकि शमशेर, मनदीप, ललित और सुमित ने एक-एक गोल दागा।
भारत ने पहले ही हाफ में 2-0 से बढ़त हासिल करने के बाद फिर दूसरे हॉफ में स्कोर 4-0 तक पहुंचा दिया। तीसरे हॉफ में भारत ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर पांचवां गोल किया। वहीं इसके बाद पाक ने एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक से किया पर इसके बाद भारतीय टीम ने 2 और गोल दाग दिये। तीसरे हॉफ तक भारतीय टीम ने 7-2 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने 3 और गोल कर 10-2 से मुकाबला जीत लिया। अब भारतीय टीम पूल ए में अपना अंतिम मुकाबला मुकाबला बांग्लादेश से खेलेगी। भारतीय टीम ने अब तक इन खेलों में अपने सभी चार मैच बढ़े अंतर से जीते हैं।
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva