इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 का 44वां मैच आज यानी 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है। गत चैंपियन इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल की रेस से तो बाहर हो गया है, मगर इस मैच को जीतकर उनकी नजरें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालिफाई करने पर होगी। वहीं बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल की टिकट कटाने का यह आखिरी मौका है। हालांकि पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना असंभव सा है क्योंकि न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर धमाकेदार जीत दर्ज कर अपने नेट रन रेट में काफी इजाफा कर लिया है। पाकिस्तान आज अगर इंग्लैंड को मात देता भी है तो वह न्यूजीलैंड को नेट रन रेट के मामले में नहीं पछाड़ पाएगी। आइए जानते हैं ईडन गार्डन्स की पिच का हाल-
इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर अभी तक कुल 34 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें 20 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां टीमों को 13 बार जीत मिली है। ऐसे में आज के मुकाबले में जो टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाजी ही करना चाहेगा। यहां के हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो 2014 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 404 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस मैच में रोहित शर्मा ने 264 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेल वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। इस मैदान का लोएस्ट टोटल 83 रन का है जो कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाया था। यहां की विकेट स्पिनर्स को ज्यादा सूट करती है, ऐसे में दोनों टीमों की नजरें प्लेइंग 11 में तगड़े स्पिनर्स शामिल करने पर होगी।
वर्ल्ड कप 2023 में कैसी खेली है ईडन गार्डन्स की पिच
वर्ल्ड कप 2023 में बल्लेबाजों के लिए ईडन गार्डन्स की पिच मुश्किल ही रही है। यहां अभी तक तीन मैच खेले गए हैं जिसमें एकमात्र भारतीय टीम ने 300 रन का आंकड़ा पार किया है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं।
इंग्लैंड वर्सेस पाकिस्तान स्क्वॉड
इंग्लैंड टीम: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ब्रायडन कारसे
पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमन, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, उसामा मीर, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, इमाम-उल-हक
Ghanshyam Prasad Sahu
+91-79872 78335
chhattisgarhsandeshnews@gmail.com
© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva