November 14, 2023   harshad



अगर सेमीफाइनल मैच हुए वॉशआउट तो कौन सी टीमें खेलेंगी फाइनल, जानिए...

नई दिल्ली.  ICC Cricket World Cup 2023 के अब सिर्फ तीन ही मुकाबले बाकी हैं, जो नॉकआउट हैं। इनमें दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला शामिल है। चार टीमों का ऐलान हो चुका है, जो सेमीफाइनल में खेलेंगी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में 15 नवंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल कोलकाता में 16 नवंबर को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। हालांकि, यहां सवाल ये है कि अगर दोनों सेमीफाइनल मैच में बारिश बाधा बनती है और मैच वॉशआउट होते हैं तो फाइनल किन टीमों के बीच खेला जाएगा? इस तरह के कई सवालों का जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएगा। 

वर्ल्ड कप 2023 को लेकर आईसीसी ने जो नियम बनाए हैं, उसके मुताबिक सबसे ज्यादा जोर तो मैच का नतीजा निकलवाने पर होगा। अगर सारे प्रयास करने के बाद भी मैच का नतीजा नहीं निकलता है तो फिर प्लेइंग कंडीशन्स को आगे रखा जाएगा और फिर टीम को आगे जाने का मौका मिलेगा। वैसे तो मुंबई और कोलकाता में होने वाले सेमीफाइनल मैचों पर बारिश का साया नहीं है, लेकिन अगर कुदरत ने चाहा तो मैच वॉशआउट हो सकते हैं। इस स्थिति में फाइनल में कौन सी दो टीमें खेलेंगे, ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब बहुत कम लोगों को पता है। अगर आप भी क्रिकेट फैन हैं तो आपके दिमाग में भी इस तरह के सवाल घूम रहे होंगे। 

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के लिए जो प्लेइंग कंडीशन्स बनाई गई हैं, उनमें सबसे पहले तो इस बात का जिक्र है कि पहले दिन अगर बारिश मैच में बाधा डालती है और मैच शुरू होता है तो फिर नए सिरे से मैच दूसरे दिन खेला जाएगा। हालांकि, अंपायर और मैच ऑफिशियल्स पहले दिन ही मैच का नतीजा निकालना चाहेंगे और कम से कम कट ऑफ टाइम से पहले 20-20 ओवर का मैच कराना चाहेंगे। अगर ये संभव नहीं होता है तो मैच डे को कॉल्ड ऑफ किया जाएगा और अगले दिन यानी रिजर्व डे पर पूरा मैच आयोजितक कराया जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल्स और फाइनल्स के लिए 120 मिनट एक्स्ट्रा टाइम भी दिया गया है। 

अगर पहले दिन टॉस भी हो जाता या कुछ ओवर फेंके जाते हैं और फिर बारिश आती है और मैच शुरू नहीं होता है तो बाकी का मैच अगले दिन होगा। अगले दिन भी बारिश बाधा बनती है तो कम से कम 20-20 ओवर का मैच कराया जाएगा और ये भी संभव नहीं होता तो फिर मैच को कॉल्ड ऑफ (बेनतीजा) किया जाएगा और इस स्थिति में उस टीम को फाइनल में जगह मिलेगी, जो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी। इस वजह से पहले सेमीफाइनल कैंसिल होने पर भारत और दूसरा सेमीफाइनल कैंसिल होने पर साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। अगर सेमीफाइनल मैच टाई होता है तो फिर सुपर ओवर तब तक कराया जाएगा, जब तक मैच का नतीजा नहीं निकलता।  

Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva