February 27, 2024   gpsahu



श्रीसंगम राजिम धाम की अधिष्ठात्री देवी माता राजिम

राजिम कुंभ कल्प अवसर पर प्रतिदिन सहस्त्रों भक्त निःशुल्क भोजन प्रसाद ले रहे

 साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा तीन वर्षों से जारी है भोजनालय की सेवा..


साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के तत्वाधान में राजिम कुंभ कल्प मेला में आयोजित निशुल्क भोग भंडारा में आज चौथे दिन मेला में पधारे भारी संख्या में दर्शनार्थियों ने भंडारा में पहुंचकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू माईक के माध्यम से मेला आये सभी दर्शनार्थियों को भंडारे में भोजन करने की अपील करते रहे। इस अवसर पर छग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा जितेंद्र सोनकर, राजिम थाना प्रभारी अमृतलाल साहू, मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, डॉ रामकुमार साहू, भवानी शंकर साहू, लोकनाथ साहू, भोले साहू, रामकुमार साहू, श्यामू साहू, डॉ लीलाराम साहू, डॉ ओंकार साहू, किशन साहू, राजू साहू, ईश्वरी साहू, विष्णु साहू, बिसे साहू, यांशु साहू, घनश्याम साहू,राम बाई, प्रेम बाई साहू, श्रीमती देवकी साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, छाया राही, खुशी साहू, मधु नत्थानी सहित बड़ी संख्या में साहू समाज व सर्व समाज के लोगों ने आज के भोजन प्रसादी परोसगारी में सहयोग प्रदान किया।



Related Post

Advertisement



Trending News

संपादकीय

Get In Touch

Ghanshyam Prasad Sahu

+91-79872 78335

chhattisgarhsandeshnews@gmail.com

© Chhattisgarh Sandesh. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva